फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP leader killed in Etawah with a stick, report filed on six

इटावा में सिर पर डंडे मारकर सपा नेता की हत्या, छह पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP leader killed in Etawah with a stick, report filed on six
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार को घर के बाहर मौरंग की बजरी डालने के विवाद में सपा नेता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सीओ सिटी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की है। पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी गिरजेश कुमार (32) पुत्र बाल किशन शास्त्री सपा की लोहिया वाहिनी के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष थे। पड़ोसी ने मौरंग की बजरी गिरजेश के घर के बाहर सड़क पर जमा कर दी थी। मंगलवार सुबह साफ सफाई करते समय गिरजेश ने पड़ोसी से बजरी हटाने के लिए कहा था। आरोप है कि इस पर पड़ोसी गिरजेश से भिड़ गए। पड़ोसी के घर के करीब छह महिला-पुरुष बाहर आ गए। शोर सुनकर गिरजेश की पत्नी भी घर से निकल आईं। गिरजेश ने पत्नी को घर भेजने लगे, तभी पड़ोसियों ने पीछे से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने से गिरजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता उन्हें इकदिल थाने ले गए, जहां से पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर कल्याणपुर गांव के सुब्रत, अनुराग, शिवम, सीपू, अमन और बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस जल्द अस्पताल भेजती तो बच जाती जान
इकदिल। गांव कल्यानपुरा में मामूली विवाद के चलते गिरजेश पर हुए हमले के बाद पिता उसे थाने ले गए। यहां पुलिस ने पूछताछ में ही समय बिताती रही, जबकि पिता बेटे को अस्पताल ले जाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे। आधे घंटे बाद पुलिस बेटे को थाने ले गई, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह लगभग नौ बजे पड़ोसियों के हमले में गिरेजश गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिता बाल कृष्ण उसे गंभीर हालत में कार से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित थाने ले गए। पिता के अनुसार, उन्हें पहुंचने में लगभग दस मिनट लगे। थाने में मिले मुंशी को घटना बताते हुए बेटे को तुरंत अस्पताल ले चलने का आग्रह किया, लेकिन पुलिस पूछताछ करने के नाम पर रोके रही। बेटे की हालत बिगड़ती देख मैं बार-बार गिड़गिड़ा रहा था, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। लगभग आधे घंटे में बेटा बेसुध होने लगा, तब जाकर वहां पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पुलिस पर अमानवीयता का परिचय देने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस काफी देर तक गिरजेश के पिता को थाने में बैठाए रही।
एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने कहा कि घायल को अगर थाने में बैठाया गया है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

आठ दिन पहले हुई थी पत्नी को बेटी
इकदिल। गिरजेश मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी फरवरी 2021 को पूनम के साथ हुई थी। पिता कथा भागवत करते हैं। एक सप्ताह पूर्व पूनम ने पुत्री को जन्म दिया था। इससे परिवार में हंसी खुशी का माहौल था। पुत्री के मूल पड़े थे। इसके लिए परिवार के लोग बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी कर रहे थे।

जिला अस्पताल में रोती बिलखती मृतक की बहन रिंकी। संवाद

जिला अस्पताल में रोती बिलखती मृतक की बहन रिंकी। संवाद- फोटो : ETAWAH

गिरजेश कुमार, फाइल फोटो। संवाद

गिरजेश कुमार, फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed