फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP chief's birthday desperate Saifai

सपा मुखिया का जन्मदिन मनाने को बेताब सैफई

Fri, 20 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
SP chief's birthday desperate Saifai
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के 76वें जन्मदिन के लिए
विज्ञापन
सैफई में हप्ताहभर से तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार शाम को कार्यक्रम  स्थल सैफई स्टेडियम रंगीन रोशनी से नहाया नजर आया। यहां 21 नवंबर की शाम 7 बजे से प्रसिद्घ संगीतकार एआर रहमान करीब दो सौ सह कलाकारों की टीम के साथ जादू बिखेरेंगे।

इसी जगह रात 12 बजे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव केक काटेंगे। इस दौरान कई मंत्रियों आदि वीवीआईपी का जमावड़ा रहेगा। जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपा मुखिया के आवास को भी सजाया गया है।  सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव शनिवार को दोपहर 12 बजे सैफई हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां उनका स्वागत किया जाएगा।

उधर, शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इससे पूर्व एआर रहमान के यहां पहुंचने पर बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव ने हवाई पट्टी पर स्वागत किया। गायक कलाकार हरिहरन भी शुक्रवार को यहां पहुंच गए।

सैफई में आज होने वाले कार्यक्रम
-11 बजे से पर्यावरण को लेकर सैफई स्टेडियम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर्यावरणविदों के साथ बैठक करेंगे

-12 बजे सपा सुप्रीमो सैफई हवाई पट्टी पहुंचेगे । वहां से जगह जगह स्वागत कार्यक्रमों में भाग लेते हुए सैफई आवास पहुंचेगे

-1 बजे अपना बाजार के पास सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं संगीतकार एआर रहमान पौधारोपण करेंगे।

-शाम 7 बजे से सैफई स्टेडियम में संगीतकार एआर रहमान का कार्यक्रम

-रात 12 बजे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव अपने 76 वें जन्म दिवस पर केक काटेंगे


इटावा। प्रदेश सरकार के डेढ़ दर्जन मंत्री सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस समारोह में भाग लेंगे। ज्यादातर वीआईपी शनिवार को सुबह तक सैफई पहुंच रहे है।


प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन, जंतु उद्यान मंत्री शिवप्रताप यादव, महिला कल्याण राज्यमंत्री शादाब फातिमा, राज्यमंत्री धर्मार्थ कार्य विजय कुमार मिश्र, राज्यमंत्री लोक निर्माण सुरेंद्र सिंह पटेल, बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री वसीम अहमद, निदेशक मंडी अनूप यादव

समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी, खाद्य रसद मंत्री हेमराज वर्मा, पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश, मंत्री आरईएस पारस नाथ यादव, रेशम मंत्री महबूब अली, मंत्री कैलाश चौरसिया आदि के कार्यक्रम आ चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार के कई आला अफसर भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed