{"_id":"922b695cbab83c493d40c635e6003bfb","slug":"sp-chief-birthday-celebrate-in-each-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बूथ पर मनाएंगे सपा मुखिया का जन्मदिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बूथ पर मनाएंगे सपा मुखिया का जन्मदिन
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम
विज्ञापन
सिंह यादव का 76 वां जन्मदिवस 22 नवंबर को सैफई में मनाया जाएगा। उन्होंने
बताया की पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन हर बूथ पर केक काटकर मनाया जाएगा। 21
नवंबर की शाम को प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान अपने संगीत का जादू
बिखेरेंगे।
यह बात उन्होंने बुधवार को जिला कार्यसमिति एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में कही। जन्मदिन की तैयारियों के लिए उन्होंने सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। 22 नवंबर को जिला पंचायत सभागार में पार्टी की जिला इकाई की ओर से शानदार कार्यक्रम किया जाएगा और केक काटा जाएगा।
इसी दिन शाम 7 बजे से नगर पालिका परिषद में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन का शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव करेंगे। बैठक में सपा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रेमदास कठेरिया, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा एवं गोपाल यादव ने जन्मदिन के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिए।