{"_id":"6c699815f5816195d5230ec389757c1f","slug":"sp-bjp-sowed-the-path-forks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की राह में भाजपा ने बोए कांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की राह में भाजपा ने बोए कांटे
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव लगातार दो चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होती आई हैं। उनके खिलाफ सैफई द्वितीय सीट से विरोधी दल प्रत्याशी नहीं उतार सके थे लेकिन इस बार माहौल कुछ बदला नजर आ रहा है। भाजपा ने सपा की राह में कांटे बिछा दिए हैं। हालांकि इसका कोई खास असर दोनों सीटों पर पड़ने की संभावना कम है। सैफई की जिला पंचायत सदस्य पद की दोनों सीटों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने गत बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल कर दिया। सैफई द्वितीय सीट पहली बार किसमत आजमा रहे मुख्यमंत्री के चचेरे छोटे भाई अंशुल यादव को भाजपा से मुकाबला करना पड़ेगा।
सैफई द्वितीय सीट से सपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होते रहे। इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा। सपा की इस प्रतिष्ठित सीट से इस बार निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव की जगह उनके पुत्र अंशुल यादव को पार्टी मुखिया ने प्रत्याशी बनाया है। वह शनिवार को वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे लेकिन भाजपा ने एक दिन पहले ही एक अक्तूबर को इस सीट से पार्टी समर्थित प्रत्याशी हेंवरा के अनार सिंह का नामांकन करा दिया है। सैफई द्वितीय सीट से भी भाजपा प्रत्याशी खड़ा किया गया है। अंशुल यादव ने कहा कि वह खुद चाहते हैं कि मतदान हो और वह जनता के बीच से जीत कर आएं। यह विरोधी दलों पर निर्भर है कि वह इस सीट से प्रत्याशी उतारते हैं या नहीं।