{"_id":"6122990b8ebc3e79fb7bcdbf","slug":"soon-swimming-pool-wil-get-start-etawah-news-knp647651322","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल वेदर तरणताल सैफई के अब जल्द खुलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल वेदर तरणताल सैफई के अब जल्द खुलने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। दिल्ली के तालकटोरा तरणताल की तर्ज पर सैफई में बना अंतरराष्ट्रीय आल वेदर तरणताल के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। करीब पांच वर्ष बाद तरणताल खेल विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तैराकी का प्रशिक्षण देने के लिए इसे जल्द खोल दिया जाएगा।
सपा सरकार में तरणताल का निर्माण कराया था। 06 अक्तूबर 2016 को इसका उद्घाटन हुआ था। तरणताल में बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका था। जिससे खेल विभाग ने तरणताल को अपनी जिम्मेदारी में लेने से मना कर दिया था। लंबी जद्दोजहद के बाद करीब दो महीने पहले ही तरणताल खेल विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। हालांकि बिजली कनेक्शन न होने से अभी यहां किसी प्रकार की गतिविधियां शुरू नहीं हो सकती।
क्रीड़ा अधिकारी एसके लहरी ने बताया कि तरणताल हैंडओवर तो कर दिया गया है। लेकिन, अभी यहां राजकीय निर्माण निगम को कुछ काम कराना बाकी है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। तरणताल में 31 किलोवाट का बिजली कनेक्शन राजकीय निर्माण निगम ने स्वीकृत कराया है। बजट का संकट है। अगले कुछ दिनों में ही इसे खोलने के संबंध में शासन को पत्र भेजा जाएगा।