फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Song music will be celebrated in Deepotsav

दीपोत्सव में गीत संगीत की मचेगी धूम

Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Song music will be celebrated in Deepotsav
इटावा। जिले की तीन नगर पालिका परिषदों में पहली बार विकास दीपोत्सव मेला लग रहा है। मेला में पटरी, रेहड़ी और कुम्हारी कला का काम करने वाले दुकानदार अपने सामान बेचेंगे। पालिका इन दुकानदारों को जमीन, पानी, बिजली आदि की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

इटावा में प्रदर्शनी पंडाल, भरथना में पशु चिकित्सालय के सामने जिला पंचायत की खाली पड़ी जमीन और जसवंतनगर में रामलीला मैदान को विकास दीपोत्सव के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

सभी स्थानों पर साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाएं जुटाने का काम तेजी से चल रहा है। यह मेला 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलेगा। एडीएम जय प्रकाश ने मंगलवार की शाम मेला स्थल का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेले में सभी व्यवस्थाएं समय से कराने के निर्देश दिए। बताया कि मेला के दौरान पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मचेगी। 28 अक्तूबर को मिथलेश लखनवी देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
29 अक्तूबर को ललित कला संस्थान की छात्रा रही नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा का मयूर नृत्य और स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने मेला में दीपावली पर उपयोग होने वाले सामानों/उत्पादों के विक्रय करने वाले स्ट्रीट वेंडरों/पथ विक्रेताओं को विशेष स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ईओ पालिका विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मेला में 21 हजार दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास योजना और श्रम विभाग का पंजीकरण कैंप भी लगेगा।
सरकारी विभागों से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए उनके स्टाल भी लगाए जाएंगे। मेला में 100 दुकानदारों को बुलाया गया है। मेले में दीपावली से संबंधित दीया, पूजन सामग्री, कुम्हारी कला से बनाए सामानों आदि की बिक्री की जाएगी।
दुकानदारों के लिए शौचालय और पेयजल की व्यवस्थायें दुरूस्त कर ली गई हैं।
मेले के आयोजन की तैयारी शुरू
भरथना। नगर पालिका ने कस्बा के बीचों बीच स्थित पशु अस्पताल के आसपास खाली पड़ी जिला पंचायत विभाग की भूमि को चिह्नित कर उसमें मेला के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है।
खाली पड़ी भूमि को समतल कराने का कार्य पूर्ण हो चुका है। आयोजन स्थल का फायर विभाग के अधिकारियों ने मुआयना कर लिया है। सुरक्षा प्रबंध के लिए पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रहेगी। मेला में दुकान/स्टाल लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।

दीपावली मेला में मिट्टी के बर्तन-खिलौने, खील-गट्टा, पोस्टर, कैलेंडर, गणेश-लक्ष्मी मूर्ति आदि की दुकानों के स्टाल लगाए जाएंगे। ईओ रामआसरे कमल ने बताया कि दीपावली मेला आयोजन में दुकानें/स्टाल के लिए अब तक 40 दुकानदारों के आवेदन आ चुके है।
जसवंतनगर में रामलीला मैदान को चिह्नित किया गया है। दुकानदारों को स्थल का आवंटन निशुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed