फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Song - music and dancing on the dance lift Saifai

गीत-संगीत व नृत्य पर झूम उठा सैफई

Sat, 02 Jan 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 02 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Song - music and dancing on the dance lift Saifai
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव में गुरुवार की रात बॉलीवुड गायकों व कलाकारों ने अपनी आवाज व अदा का जलवा बिखेरा। गीत-संगीत के रंगारंग कार्यक्रमों का दर्शकों ने देर रात तक लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के समापन पर नव वर्ष के स्वागत में जमकर आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन




 सैफई महोत्सव के मंच पर पंजाबी गायक राणा साद ने ग्रुप के साथ  ‘दमादम मस्त कलंदर’ ‘सुबह होने न दे’ ‘लंदन ठुमका’ ‘सूरज डूबा है’ ‘जीने के हैं चार दिन’ ‘सावन में लग गयी आग’ ‘जिला टॉप लागे तू’ व ‘दरदी रब रब करदी’ आदि गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन




इन गीतों पर पंडाल में मौजूद लोग झूम उठे। इसके बाद मंच पर आई मशहूर गायिका खुशी ठाकुर ने अपनी गायकी का जादू दिखाया। खुशी ठाकुर ने ‘चिपकाले सैइया फेवीकॉल से’ व  ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गीत गाया तो लोग थिरकने लगे। इसके बाद उन्होंने ‘जब छाए मेरा जादू’ व ‘चिकनी कमर पे’ गीत पेशकर सबकों मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हास्य की बारी आई तो लाफ्टर चैलेंज सीजन-तीन के फाइनल रनरअप कुलदीप दुबे ने अपनी कामेडी व चुटकुलों से लोगों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन, जॉनी लीवर सहित कई कलाकारों की आवाज की नकल कर लोगों का खूब मनोरंजन किया।



इंडियन आइडल 2010 में फाइनल तक पहुंचे प्रतिभागी असित कुमार त्रिपाठी ने ‘बचना ऐ हसीनो लो में आ गया’ तथा ‘केसरिया मेरो बलमा’ गाकर युवाओं को खूब झुमाया। एंकर व गायक संदीप कपूर ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति ग्रिंस इंटरटेनमेंट मुंबई ने की।



कार्यक्रम के समापन पर नव वर्ष के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। इस अवसर पर सांसद तेज प्रताप यादव, महोत्सव समिति के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता के अलावा रविंद्र श्रीवास्तव, फुरकान अहमद, आशीष राजपूत, मनोज यादव, लाल जी दुबे, संतोष शाक्य, भारत सिंह यादव, रामनरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed