{"_id":"60899d578ebc3ebd0c457c9e","slug":"son-hospitalized-father-dies-after-mother-etawha-news-knp625843989","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सके प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सके प्रधानाचार्य
विज्ञापन
फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित बेटा कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है। बेटे को कोरोना संक्रमण की आशंका से सदमे में आई मां की पहले मौत हो गई थी, बुधवार को जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पिता ने भी दम तोड़ दिया।
इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गांव के निवासी भरत सिंह जनता इंटर कॉलेज बकेवर में प्रधानाचार्य थे। दस दिन पूर्व बड़े बेटे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।
उसे इटावा शहर में डॉक्टर को दिखाया। हालत में सुधार नहीं होने पर कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए। वहां फेफड़ों में संक्रमण बताकर भर्ती कर लिया गया।
प्रधानाचार्य और पत्नी अनीता को लेकर घर लौट आए थे। बेटे को कोरोना होने की आशंका में अनीता को सदमा लगा। 21 अप्रैल को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत से भारत सिंह सदमे में आ गए।
विज्ञापन
बुधवार को पत्नी का शांतिपाठ था। इसी दौरान भारत सिंह को भी हृदयाघात हुआ और उनकी मौत हो गई। बेटा अभी रीजेंसी अस्पताल में भर्ती है।