फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Some demanded proper compensation, while others got the agreements done.

Etawah News: कुछ ने मांगा उचित मुआवजा तो कुछ ने कराए बैनामे

Thu, 26 Feb 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Some demanded proper compensation, while others got the agreements done.
ताखा। गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित 91 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में मुआवजे को लेकर प्रशासन ने चित्रपुरा गांव में किसानों के साथ चौपाल की। इस बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी। यहां कुछ किसानों ने उन्हें सही मुआवजा नहीं मिलने की बात कही जबकि कुछ किसानों ने बैनामे भी कराए।
विज्ञापन

गुरुवार को कुदरैल के चित्रपुरा गांव में एडीएम संदीप श्रीवास्तव, एसडीएम श्वेता मिश्रा और तहसीलदार जावेद अंसारी ने किसानों के साथ चौपाल की। किसान जसवीर सिंह, देवेंद्र, मोहित, बबलू, सुरेंद्र और छोटू ने कहा कि रजिस्ट्रार कार्यालय की सूची में उनकी जमीन प्रांतीय राजमार्ग पर दर्ज है, जबकि मुआवजा जनपदीय मार्ग की दर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सुधार न होने तक वह बैनामा नहीं करेंगे। कुदरैल में अधिग्रहित होने वाली कई जमीनें एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से लगी हैं। किसानों का कहना है कि सर्विस रोड को प्रांतीय राजमार्ग माना गया है और सूची में भी ऐसा ही दर्ज है। जनपदीय मार्ग का सर्किल रेट 46 लाख हेक्टेयर और प्रांतीय राजमार्ग का सर्किल रेट 52 लाख हेक्टेयर है। इनमें छह लाख रुपये का अंतर है। मुआवजा सर्किल रेट का चार गुना दिया जाना है, इसलिए उन्हें 24 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान प्रियांक मिश्रा ने भू-अर्जन अधिकारी नागेंद्र शर्मा से प्रांतीय राजमार्ग का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। इस पर भू-अर्जन अधिकारी ने कहा कि सर्किल रेट से संबंधित आपत्तियां जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएं, शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों से सहमति बनाकर बैनामा कराने का प्रयास जारी है। सर्किल रेट का अंतिम निर्णय यूपीडा स्तर पर ही होगा। मुआवजे की दर पर असहमति के चलते लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया फिलहाल धीमी पड़ गई है।


एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार किसान बैनामे करा रहे हैं। बुधवार को पांच और गुरुवार को आठ बैनामे कराए गए हैं। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों और ऐसे व्यक्ति को किसानों को गुमराह करेंगे उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अफवाह फैलाने के क्रम में कठोर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि तथाकथित जिस व्यक्ति प्रशांत मिश्रा की ओर से आपत्ति की गई है, उनकी ओर से भी आपसी सहमति के आधार पर भी पूर्व में बैनामा निष्पादित कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed