फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Soldier 's wife 's body was found hanging

सिपाही की पत्नी का शव लटका मिला

Tue, 27 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 27 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Soldier 's wife 's body was found hanging
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के 28 वीं वाहिनी पीएसी में मंगलवार को एक पीएसी सिपाही की पत्नी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
28वी वाहिनी पीएसी में अनिल कुमार यादव सिपाही के पद पर तैनात है वह अपनी पत्नी राधा व पांच साल के पुत्र के साथ सरकारी क्वार्टर में निवास करता है।

मंगलवार को राधा का शव उसके कमरेे में लटका पाया गया। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी दीपक दुबे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने  फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ दीपक दुबे ने बताया कि अनिल कुमार यादव कहीं बाहर गया था। राधा व उसका पांच वर्षीय पुुत्र घर पर थे। तभी राधा ने अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि राधा ने क्यों फांसी लगाई इसका पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed