{"_id":"5dc9afc68ebc3e5b412359e8","slug":"solar-energy-will-be-lit-in-samathar-gaushala-etawha-news-knp525226388","type":"story","status":"publish","title_hn":"समथर गोशाला में सौर ऊर्जा से चलेगा सबमर्सिबल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समथर गोशाला में सौर ऊर्जा से चलेगा सबमर्सिबल पंप
विज्ञापन
इटावा। ताखा ब्लॉक की समथर गोशाला में सबमर्सिबल पंप और लाइट सौर ऊर्जा से जलेगी। सोमवार को गोशाला का निरीक्षण करने गए जिलाधिकारी ने बीडीओ को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी भी जताई और मिट्टी का भराव कराने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी जेबी सिंह सोमवार दोपहर भाजपा नेता मनीष यादव पतरे, एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम ताखा नंद प्रकाश मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस राजपूत और बीडीओ के साथ गोशाला पहुंचे थे। गोशाला में उन्हें 53 गोवंश मिले, इसमें 10 सांड़ हैं। दो टिनशेड में एक शेड की फर्श काफी नीचे होने पर मिट्टी का भराव कराने और शेड ऊपर कराने को कहा। ताकि बारिश का पानी शेड के नीचे न भरे। टिनशेड के नीचे काफी मात्रा में गोबर पड़ा होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। कहा कि प्रतिदिन दोनों शेड के साथ परिसर की साफ सफाई की जाए। उन्होंने कहा कि खाद के गड्ढे बनाकर गोबर डाला जाए जिससे खाद बन सके।
गोशाला में गोवंश को पिलाने के लिए पानी हैंडपंप से निकाला जा रहा था। इस पर जिलाधिकारी ने पूछा बिजली कनेक्शन क्यों नहीं है। बीडीओ ने बताया कि बिजली लाइन काफी दूर है। इस पर जिलाधिकारी ने सोलर सिस्टम का जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।