{"_id":"5cd6d58c8329d402a01f23b2bb6016d3","slug":"smuggled-alcohol-12-cartoon-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर लाई जा रही 12 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी कर लाई जा रही 12 पेटी शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चंबल पुल के पास से एक कार से तस्करी कर लाई जा रही 12 पेटी देशी शराब, दस पेटी बियर समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी उदी संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार से भारी मात्रा में भिंड से तस्करी कर शराब लाई जा रही है। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ चंबल पुल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। भिंड से आती कार को पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
पुलिस ने पीछा कर कार को आगे जाकर रोक लिया। तलाशी में कार से 12 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार चालक प्रबल प्रताप सिंह पुत्र राम चंद्र सिंह निवासी कोरथ नावली थाना जैतपुरा जिला आगरा को हिरासत में लिया। पुलिस ने कार से 12 पेटी देशी शराब व 10 पेटी बियर की बरामद की।
विज्ञापन
पूछताछ में प्रबल ने बताया कि 19 अक्तूबर को पंचायत चुनाव होना है। यह शराब चुनाव के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।