फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   skrab taiphas ke saaton mareej svasth

स्क्रब टाइफस के सातों मरीज स्वस्थ

Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
skrab taiphas ke saaton mareej svasth
इटावा। स्क्रब टाइफस के सभी सातों मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अभी तक किसी अन्य मरीज को इस वायरस से संबंधित बुखार की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सतर्कता की आवश्यकता है।
विज्ञापन

लिहाजा घर के आसपास जलभराव न होने दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और घर के अंदर जानवरों को न रखें। यह जानकारी सीएमओ डॉ. भगवान दास ने दी।
विज्ञापन

बताया कि बदलते मौसम में बुखार, खांसी, सर्दी जुकाम व अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। लिहाजा इस मौसम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जनपद वासियों से अपील की है अभी त्योहारों का मौसम है, इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, मास्क का प्रयोग करें और हाथ निरंतर धोते रहें, खतरा अभी टला नहीं है। उधर, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि सोमवार को 1250 मरीजों ने पर्चे बनवाए।
अस्पताल में बुखार से पीड़ित रोजाना लगभग 450 से 500 लोगों की जांच हो रही है। लोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर माह में डेंगू संदिग्ध 2420 लोगों की जांच की गई।
सोमवार तक 87 लोग बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी पर करीब पांच सौ मरीजों की जांच हुई, इनमें से 142 की डेंगू जांच हुई, जबकि 49 सैंपल डेंगू की एलाइजा से कन्फर्म जांच कराने के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजे गए।
एसीएमओ डा. अवधेश ने बताया नगला अर्जुन, नगला भगत, खेड़ा, बुजुर्ग, बलरई, धरबार, डूंडपुरा, नगला देवी, लोहन्ना आदि गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है। डेंगू बुखार की किट से जांच की जा रही है।
जो भी व्यक्ति डेंगू से ग्रसित पाया जा रहा है उसे तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। जो व्यक्ति संभावित लग रहा है, उसका ब्लड सैंपल लेकर सैफई मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है।
बताया कि जसवंतनगर और बढ़पुरा ब्लॉक में जहां पिछले दिनों से बुखार के मरीज अधिक पाए गए थे, विशेष ध्यान दिया जा रहा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।
डेंगू व बुखार से 186 मरीज भर्ती, 32 डिस्चार्ज
सोमवार को जनपद के निजी अस्पताल, सैफई मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल डेंगू व अन्य बुखार से पीड़ित 186 लोग भर्ती हैं। 32 मरीज स्वस्थ होकर घर गए।
जनमानस से अपील की कि वायरल फीवर या अन्य फीवर से बचने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुखार आने पर अपने निकट के स्वास्थ्य केंद्रों पर जाएं। नि:शुल्क जांच और उपचार अवश्य करवाएं।
मेडिकल स्टोर या अप्रशिक्षित चिकित्सकों की सलाह पर दवा बिल्कुल न लें। लापरवाही न बरतें जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच अवश्य करवाएं और दवा लें।
सैफई में डेंगू के 32 नए मरीज भर्ती
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की ओपीडी में सोमवार को बुखार के 104 मरीज देखे गए, जबकि डेंगू के 32 मरीज को भर्ती किए गए। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि सोमवार को अस्पताल से डेंगू के 37 मरीजों की छुट्टी की गई।

इस समय 61 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। सोमवार को डेंगू के 15 इटावा के मरीज भर्ती हैं, जबकि इटावा के 16 डेंगू मरीजों को छुट्टी दी गई। इटावा व आसपास के जिलों के 37 डेंगू ग्रसित मरीज भर्ती हैं।
इनमें औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा जिलों के मरीज भर्ती हैं। मलेरिया ग्रसित कोई मरीज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed