फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   siyasi ghamasan today

Etawah News: सियासी घमासान, पेटियों में कैद होगी भविष्य की कमान

Thu, 11 May 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 11 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
siyasi ghamasan today
इटावा। जिले की तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में छह चेयरमैन व 127 वार्ड सभासदों को चुनने के लिए कुल 3,22,865 मतदाता आज वोट डालेंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 389 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में इस बार सत्ताधारी नेताओं के साथ ही विपक्षी पार्टी के दिग्गजों ने खूब जोर लगाया है। मंगलवार शाम से प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी और उनके पक्ष के दिग्गज नेता बैठकें व सोशल साइटों पर अपील करके अपनी पार्टी, प्रत्याशी को जिताने की अपील करते रहे। उधर, देर रात डीएम-एसएसपी समेत पूरा अमला निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगा रहा। पोलिंग पार्टियां देर शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को समय से मतदान शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इटावा नगर पालिका : नगर पालिका में 217739 मतदाता हैं। इनमें से 114238 पुरुष और 103501 महिला मतदाता हैं। अध्यक्ष पद के लिए सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस और आप समेत पांच राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं। कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है। वहीं सभासद पद के लिए 205 प्रत्याशी 40 वार्डों से किस्मत आजमा रहे हैं। यहां कुल मतदान केंद्र 96 और बूथ 258 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरथना नगर पालिका : नगर पालिका में 41,905 वोटर हैं। इनमें से 22381 पुरुष और 19524 महिला मतदाता हैं। अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार प्रत्याशी सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा के हैं। छह प्रत्याशियों ने निर्दलीय किस्मत आजमाई है। वहीं सभासदों के लिए 25 वार्ड से 111 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 23 मतदान केंद्र और 49 बूथ हैं।

जसवंतनगर नगर पालिका: क्षेत्र में 27833 मतदाता हैं। इनमें से 14626 पुरुष और 13207 महिलाएं हैं। अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस और आप के प्रत्याशियों के साथ ही चार निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 25 वार्डों में सभासदी के लिए 96 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां 10 मतदान केंद्र और 34 बूथ हैं।

इकदिल नगर पंचायत : क्षेत्र में 14189 मतदाता हैं। इनमें से 7511 पुरुष और 6678 महिला मतदाता हैं। यहां से अध्यक्षी के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस और आप के साथ ही आठ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 14 वार्डों से 73 प्रत्याशियों ने सभासदी के लिए ताल ठोंकी है। यहां आठ मतदान केंद्र और 17 बूथ हैं।

बकेवर नगर पंचायत: क्षेत्र में 12648 वोटर हैं। इनमें से 6667 पुरुष और 5981 महिलाएं हैं। अध्यक्ष के लिए भाजपा, सपा, बसपा, सुभासपा, जन अधिकारी पार्टी समेत कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 14 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। कांग्रेस ने यहां से कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां के 12 वार्डों से 39 प्रत्याशी सभासदी के लिए मैदान में हैं। सात मतदान केंद्र और 18 बूथ हैं।

लखना नगर पंचायत: नगर पंचायत क्षेत्र में 8551 मतदाता हैं। इनमें से 4565 पुरुष और 3986 महिला मतदाता हैं। अध्यक्ष पद के लिए यहां से सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी (कांशी) समेत कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से नौ प्रत्याशी निर्दलीय खड़े हैं। वहीं 11 वार्डों से 34 प्रत्याशी सभासदी के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां 4 मतदान केंद्र और 13 बूथ हैं।


सभी छह निकायों की स्थिति
कुल मतदान केंद्र :- 148
कुल मतदाता :- 322906
पुरुष मतदाता ::- 170005
महिला मतदाता :- 152901

पिंक बूथ भी बनाया
इस बार सभी निकायों में एक-एक पिंक बूथ बना है। शहर के नगर पालिका में एक शाहग्रान वार्ड का बूथ पिंक बूथ हैं। इन बूथों पर महिलाओं को तैनात किया गया है। अच्छे से सजाया गया है। बच्चों के लिए ्रखिलौने भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article