फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six house flames charred, scorched three cattle

छह घर धू-धू जले, तीन मवेशी झुलसे

Sun, 10 Apr 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Six house flames charred, scorched three cattle
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
गांव ढकपुरा में शनिवार की दोपहर एक छप्पर में लगी आग ने एक-एक कर छह घरों को राख कर दिया। आग की चपेट में आकर कई मवेशी भी झुलस गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर दो घंटे तक जूझने के बाद आग पर काबू पाया। गांव ढकपुरा निवासी सीताराम पुत्र गेंदालाल दोहरे के छप्पर में अचानक आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन



श्रीकृष्ण पुत्र जिलेदार , राजेंद्र सिंह पुत्र सोनेलाल, रमेश चंद्र पुत्र नाथूराम, ब्रजेश पुत्र राम सेवक, पुत्तीलाल पुत्र बच्चनलाल, गोरे लाल पुत्र बच्चनलाल, लाल सिंह पुत्र बलराम सिंह, लवलेश कुमार पुत्र रामदुलारे के घर को भी चपेट में ले लिया। आसपास के गांवों के लोग पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  हरिओम तिवारी एवं जिला पंचायत सदस्य अजय यादव के सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन



जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। राजस्व निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि  अग्निकांड पीड़ितों को गृह अनुदान व 20 - 20 किलो गेहूं एवं चावल दिया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल प्रेेमलाल, राजेश यादव ने नुकसान का आंकलन किया । सीताराम का करीब चार हजार रुपये ,  श्रीकृष्ण  करीब 15 हजार रुपये , राजेंद्र सिह का करीब 10 हजार रुपये का सामान राख हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रमेश चंद्र का  भूसा गेहूं जल गया व तीन  बकरियां झुलस गई।   ब्रजेश का करीब  20 हजार , पुत्तीलाल का सारा सामान कीमत 50 हजार  , गोरे लाल का  सामान कीमत 55 हजार का सामान राख हुआ। उधर, सीताराम ने बताया कि उनके पुत्र पंकज की लगुन 11 अप्रैल की आनी है।  12 अप्रैल को बारात जाएगी। आग की  चपेट में आने से विवाह का सामान भी राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed