{"_id":"62604f34b021ed13460343f1","slug":"sister-in-law-hanged-after-leaving-brother-in-law-s-procession-etawah-news-knp692334254","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर की बारात विदा कर भाभी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर की बारात विदा कर भाभी ने लगाई फांसी
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन
- फोटो : ETAWAH
बसरेहर। बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर में देवर की बारात विदा करने के बाद भाभी ने मंगलवार की रात आठ बजे फांसी लगा ली। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो खुशियों का माहौल में बदल गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर निवासी रामदास ने बताया कि मंगलवार को उनके चचेरे भाई सूरज की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी शोभा (30) सहित दोनों बेटियां चार वर्षीय पायल व एक वर्षीय पलक के साथ गए थे। बारात विदा होने के बाद शोभा अकेले घर लौट आई और परिवार के अन्य सदस्य बारात में चले गए।
उनकी मां और परिवार की अन्य महिलाएं चाचा के घर पर ही रुक गईं। गांव की एक महिला घर पहुंची और उसने देखा कि शोभा पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टे से लटकी थी। आनन-फानन में महिला ने अन्य ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंचे बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने महिला को नीचे उतारकर सीएचसी बसरेहर पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के मौसा अजय ने बताया के शादी के आठ साल हो चुके थे। ससुराल पक्ष से कभी कोई शिकायत नहीं आई थी। अचानक क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली।