{"_id":"6557b384854c6db4e00e9b64","slug":"sir-there-was-a-loud-explosionand-a-stampede-broke-out-etawha-news-c-216-1-etw1002-5311-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: साहब, तेज आवाज संग धमाका हुआ...और मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: साहब, तेज आवाज संग धमाका हुआ...और मच गई भगदड़
Sat, 18 Nov 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सैफई। सीसीआरएस शुक्रवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में क्लोन एक्सप्रेस में हुए अग्निकांड में घायल लोगों का हाल जानने पहुंचे। उन्हें आपबीती बताते हुए लोग भावुक हो गए। यात्रियों ने बताया कि साहब अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और भगदड़ मच गई।
सीसीआरएस और डीआरएम सैफई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल पर भर्ती घायल सुनीता देवी (60) पत्नी मोहन मंडल निवासी बरवाड़ा दरभंगा के पास जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सुनीता ने बताया कि हम एस-1 21 नंबर सीट पर थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। धुएं के साथ लपटें दिखने लगीं। यह देखकर भगदड़ मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने ट्रेन से कूदने लगा।
तीसरी मंजिल पर भर्ती रौनक राज (13) के पास भी टीम गई। घायल किशोर का हाल-चाल जाना और घायल की मां कंचन देवी से घटना के बारे में जानकारी ली। कंचन ने बताया कि वह अपनी सीट पर ही बैठे थे कि अचानक तेज आवाज आई और चीखपुकार मच गई। कुछ समझ पाते इससे पहले ही ट्रेन रुकी और भगदड़ मच गई। हादसा हुआ कैसे समझ ही नहीं आया।
विज्ञापन
इमरजेंसी ट्रामा सेंटर के भूतल पर दयानंद मंडल निवासी शेखर लोहार थाना बहेरी दरभंगा से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ विश्व दीपक से कैलाश से सभी के स्वास्थ्य का हाल जाना।