फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SIR: 21,000 people applied to become new voters

एसआईआर : नया वोटर बनने के लिए 21 हजार ने किया आवेदन

Sat, 17 Jan 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
SIR: 21,000 people applied to become new voters
इटावा। एसआइआर के तहत जिले में एक ओर नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे है वहीं दूसरी ओर मतदाता बनने के लिए लोग फार्म- 6 जमा कर रहे हैं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। 11 जनवरी के बाद से फार्म 6 जमा करने के काम में तेजी आई है और अब तक लगभग 21,000 फार्म जमा किए जा सके चुके हैं।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1.37 लाख मतदाताओं को नोटिस दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 1437 बीएलओ की तैनाती की गई है। अब नोटिस के जवाब आ जाने पर उनके संबंध में निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अलग नहीं किए गए है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 18 जनवरी को एक बार फिर सभी बीएलओ बूथों पर बैठेंगे। वहां मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र स्थापित हैं, उन विद्यालयों के भवन 18 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खोले जाएं ताकि मतदाता सूची को पढ़ने और मतदाताओं को सूची देखने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed