{"_id":"444e6269415d559ce3468f4d35b10451","slug":"singer-aditi-will-perform-today-in-etawah-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिकल नाइट में धमाल करेंगी अदिति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिकल नाइट में धमाल करेंगी अदिति
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा महोत्सव में बुधवार की रात म्यूजिकल नाइट में प्लेबैक सिंगर अदिति सिंह शर्मा धमाल मचाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे।
विज्ञापन
नुमाइश कार्यकारिणी के जनरल सेक्रेटरी/एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 दिसंबर बुधवार की रात आठ बजे नुमाइश पंडाल में म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसमें बॉलीवुड की गायिका अदिति सिंह शर्मा अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाएंगी। साथ ही फेम गुरुकुल के फाइनल विनर अनुभव सुमन भी सुरों की सरिता बहाएंगे।
मुंबई के कलाकारों का ग्रुप डांस भी होगा। उन्होंने बताया कि पहली बार इटावा महोत्सव में लेजर-शो होगा। लेजर शो में रंगबिरंगी लाइटों से इटावा के इतिहास और ऐतिहासिक धरोहरों को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव करेंगे। उन्होंने आम जनता से कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल होने की अपील की है।
पंडाल में महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक सुरेशचंद्र तिवारी, सह संयोजक शुभम त्रिपाठी व राजकिशोर वाजपेई उपस्थित रहे।