फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shriram Vijay travels out of pom

धूमधाम से निकली श्रीराम विजय यात्रा

Sun, 01 Oct 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 01 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shriram Vijay travels out of pom
ध्वज दिखाकर रवाना करते डॉ. कठेरिया, विधायक सावित्री कठेरिया व मनीष यादव पतरे। - फोटो : amarujala

इटावा। विजय दशमी के अवसर पर शनिवार को हिन्दू सेवा समिति के बैनर तले ग्वालियर रोड स्थित विश्वनाथ टिक्सी मंदिर से निकली श्रीराम विजय यात्रा में युवाओं के जोश और जयश्रीराम के नारों से शहर गूंज उठा। एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने केसरिया ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

विज्ञापन


 अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया उनकी धर्मपत्नी डॉ. मृदुला कठेरिया, डॉ. विद्याकांत तिवारी, विधायक सावित्री कठेरिया, मनीष यादव ‘पतरे’, गगन चतुर्वेदी, अरविंद दीक्षित ने रामरथ पर रामदरबार की भव्य झांकी की आरती उतारी। डॉ. कठेरिया दंपति ने झंडी दिखाकर श्रीराम विजय यात्रा का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने 29 सितंबर को हिन्दू सेवा समिति के प्रदेश महासचिव प्रदीप लंबरदार, नगर अध्यक्ष चित्रा परिहार व गो रक्षक दल की नीतू जैन के आवेदन पर यात्रा की अनुमति दी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने सिर्फ 16 घंटे पहले कुछ शर्तों और रूट बदलते हुए टिक्सी मंदिर से होते हुए छैराहा, पचराहा  होते हुए पुरबिया टोला के रास्ते हनुमान मंदिर पक्का तालाब तक अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन देवेश शास्त्री ने किया। इस दौरान सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए। एसएसपी वैभव कृष्ण एवं एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव स्वयं  निगरानी कर रहे थे। इस मौके पर  भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, मनीष यादव पतरे, प्रशांत राव चौबे, गगन चतुर्वेदी, अरविन्द दीक्षित, शोभा दुबे, प्रभात दीक्षित, प्रदीप लम्बरदार, प्रिया मिश्रा, चित्रा , मुन्नी, रोहित, प्रदीप, उज्जवल, रिंकू आदि मौजूद रहे।



उधर, आरएसएस के वरिष्ठ स्वयं सेवक रहे पूर्व प्राचार्य डॉ. विद्याकांत तिवारी ने भाजपा और जिला प्रशासन को निशाने पर लिया। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम भाजपा की बपौती नहीं बल्कि वह तो भारत के जन-जन नायक हैं। भाजपा की सरकार में श्रीराम विजय यात्रा में अवरोध डालने का कुकृत्य किया गया है, वह निंदनीय है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed