फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Showing wrestlers in wrestling tactics

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

Fri, 19 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 19 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
Showing wrestlers in wrestling tactics

इटावा। जनपद प्रदर्शनी एवं पशु मेला के तत्वावधान में ज्योतिबाफुले स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कई जिलों से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। कुश्ती का उद्घाटन सदर विधायक रघुराज सिंह तथा राजपाल सिंह यादव ने किया।

विज्ञापन


मौसम खराब होने के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। पहली कुश्ती में भोला पहलवान मथुरा ने संजीव रोहतक को कड़े मुकाबले में हराया। विक्रम फिरोजाबाद ने आनंद कुमार कानपुर को हराया। धर्मेंद्र छतरपुर ने अर्जुन सिंह हमीरपुर को हराया।
विज्ञापन


मुलायम फिरोजाबाद ने राजरोशन सैफई को हराया। लवकुश फिरोजाबाद ने प्रदीप पिनाहट आगरा को हराया। अशोक दिल्ली ने कन्हैया को शिकस्त दी। राजेश सैमरा ने लकी पहलवान चंडीगढ़ को हराया। कल्लू हमीरपुर और राजू कानपुर के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार मनोज जालौन तथा सोनू कानपुर तथा तुलसीराम कन्नौज तथा श्रीराम भटेलपुरवा के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। कुश्ती में फिरोजाबाद के पहलवानों ने अच्छा प्रदर्शन किया।


कुश्ती देखने के लिए सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, सपा नेता राजपाल सिंह यादव पूरे समय तक मौजूद रहे। शनिवार को भी प्रतियोगिताए होंगी। अंतिम दिन डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन खली का भाई भीम इटावा आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed