{"_id":"59da52084f1c1bc8678b4bc8","slug":"showing-moon-longing-for-the-husband-s-longevity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखा चांद, पति की दीर्घायु की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखा चांद, पति की दीर्घायु की कामना की
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ पर चंद्रमा निकलने के बाद पूजा अर्चना करती महिलाएं
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। करवाचौथ का पर्व रविवार को शहर भर में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर देर शाम चन्द्र देवता की झलक पाते ही बच्चों ने चन्द्र देव के उदय होने की जानकारी पटाखे फोड़कर दी। सुहागिनों ने भी छतों पर चढ़कर चन्द्र देव को चलनी ती ओट से देखने के बाद पति की आरती उतारी और चन्द्र देव को अर्घ्य देकर पति का आशीष लिया। इसके बाद सास, ससुर का भी आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
करवाचौथ पर सुहागिनों का उत्साह सुबह से देर रात देखने को मिला। हर गली-मोहल्ले में लोगों ने चांद देखने की तैयारियां कर रखी थीं। घर के बड़े-बुजुर्ग बहुओं का हाथ बंटाने में भी लगे रहे। गौरतलब है कि करवाचौथ का व्रत सुहागिनें अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करतीं हैं और तब तक निर्जला व्रत रखतीं है।
विज्ञापन
उनका व्रत चन्द्र देवता के दर्शन करने तथा पति की आरती उतारने और उनके हाथों से जल पीने के बाद पूरा होता है। उधर, रात में चंद्र देवता के दर्शन देते ही सुहागिनों ने छत पर चढ़कर उन्हें चलनी से देखकर अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा। पतियों ने भी पत्नियों को तरह-तरह के उपहार दिए।
विज्ञापन