फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   showered flowers on Tableau

मैया के नौ रूपों की झांकी पर बरसे फूल

Sat, 28 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 28 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
showered flowers on Tableau

श्रीराम नवमी पर नगर में मातारानी के नौ स्वरूपों की शोभायात्रा निकाली गई। मातारानी की झांकियों को देखकर भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए। भक्तों ने जगह-जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन


श्रीनवदुर्गा पूजा समिति की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत गमा मंदिर से हुई। शोभायात्रा के लिए नौ कन्याओं का शृंगार करके उन्हें मातारानी के नौ स्वरूपों की तरह सजाया गया। विभिन्न रथ पर विराजमान देवी मां के नौ स्वरूपों की झांकियां भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही थीं।
विज्ञापन


नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा गुजरी। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिए भक्तों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। वहीं बालरूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर पर भी दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चला। हवन-पूजन में मंदिर के संस्थापक बदन सिंह चौहान सहित अन्य सेवादारों का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed