फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   showed talent in science pradarshini

Etawah News: मॉडलों में दिखाया हुनर, सराहे गए जल चक्र व सोलर कुकर

Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
showed talent in science pradarshini
इटावा। विज्ञान दिवस पर श्याम लाल कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने कई मॉडल प्रस्तुत किए। सोलर कुकर, जल चक्र, सौर मंडल, हाइड्रोलिक लिफ्ट जैसे मॉडल खूब सराहे गए।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने किया। विद्यालय के संस्थापक ओम प्रकाश यादव ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव ने कुछ भौगोलिक घटनाओं को समझाया। छात्राओं ने जनरेटर, ट्रांसफार्मर थ्री डी होलोग्राम, घर्षण के नियमों की व्याख्या, पीसा की मीनार के झुके होने का कारण, परावर्तन के नियम संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद यादव ने छात्राओं के मॉडल की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक इंजीनियर अंकित यादव व उप प्रधानाचार्य अर्चना यादव ने अतिथियों काे प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। शिक्षक राहुल, ओम नारायण, आलोक, सोनम, अर्चना, दिलीप, उपेंद्र, जयपाल, चंद्रशेखर, ट्विंकल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया
इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य व राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद समन्वयक डॉ. आनंद ने सर सीवी रमण के चित्र पर माल्यार्पण किया। विज्ञान के प्रति उनके समर्पण के बारे में जानकारी दी। छात्र हिमांशु, आर्यन, देवदीप मिश्रा को सम्मानित किया। एसएमजीआई के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने चारों छात्रों को बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed