फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Short circuit stirred in full revolution

संपूर्ण क्रांति में शार्ट सर्किट से हड़कंप

Thu, 23 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Thu, 23 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Short circuit stirred in full revolution
भरथना में खड़ी संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जरनल कोच में शार्ट सर्किट से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर  ट्रेन को साम्हो स्टेशन पर रोक लिया। इसके बाद ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोका गया। ट्रेेन के टेक्निकल स्टाफ ने जनरल कोच की बिजली लाइन काटकर ट्रेन को रवाना किया।

विज्ञापन


दिल्ली की ओर जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के पीछे से तीसरे जरनल कोच में यात्रा कर रहे उदय सिंह निवासी पटना, सूरज निवासी नालंदा और दिनेश ने बताया कि कोच में बिजली नहीं थी। किसी यात्री ने कोच के गेट के पास स्थित बिजली के तारों से छेड़छाड़ कर दी। अचानक तारों से चिंगारी के साथ धुआं उठने लगा। यह देख कोच में सवार यात्रियाें में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने करीब सुबह चार बजे साम्हों स्टेशन पर चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक ली।
विज्ञापन


सहमे कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए। ट्रेन स्टाफ को जानकारी देने के बाद 4:12 बजे ट्रेन रवाना की गई। 4:22 बजे ट्रेन  भरथना स्टेशन पर रोकी गई। ट्रेेन के तकनीकी स्टाफ ने कोच की लाइन को अलग कर  कोच के बाहर किनारे पाइप में बांध दिया। ट्रेन को चेक कर 35 मिनट बाद रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक साम्हों बीके सिंह ने बताया कि एक कोच में शार्टसर्किट होने से यात्रियों ने ट्रेन को चेन पुलिंग कर  रोका था। जो यात्री स्टेशन पर छूट गए थे, उन्हें लूप लाइन पर रुकी एक्सप्रेस ट्रेनों से रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed