{"_id":"63a34c91fed6cb2cc85bd79d","slug":"shops-destroyed-at-arto-office-etawah-news-knp734748850","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हटवाई गईं दुकानें, ड्राइविंग ट्रैक पर कराई साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हटवाई गईं दुकानें, ड्राइविंग ट्रैक पर कराई साफ-सफाई
विज्ञापन
इटावा। एआरटीओ कार्यालय में दलालों के दखल और 1500 रुपये लेकर बिना टेस्ट लर्निंग लाइसेंस बनवाने की खबर पर बुधवार को अधिकारी हरकत में आ गए। एआरटीओ ने परिसर कार्यालय में ड्राइविंग ट्रैक की सफाई कराने के साथ ही बाहर बनी दुकानों को हटवा दिया। कहा कि लोगों से वसूली करने वाले दलालों को बख्शा नहीं जाएगा।
शहर के उप परिवहन कार्यालय के बाहर दलालों का अड्डा बना रहता था। वह लाइसेंस बनवाने आने वालों से बाहर ही भाव तय कर टेस्ट पास कराने का ठेका ले लेेते थे। 350 रुपये की जगह 1500 रुपये लेकर लर्निंग और दो हजार में परमानेंट लाइसेंस बनवाने की गारंटी देते थे। इस पर बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो अधिकारियों में खलबली मच गई।
एआरटीओ ब्रजेश यादव ने परिसर में बने ड्राइविंग ट्रैक को साफ कराया। साथ ही कार्यालय के बाहर घूमने वाले दलालों को फटकार लगाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। दुकानें हटवा दीं। पन्नी लगाकर डेरा डालने वाले लोग सुबह के बाद नजर नहीं आए। एआरटीओ ने कहा कि लोग भी जागरूक हों। किसी भी दलाल के चक्कर में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। कार्यालय आकर काम कराएं।