फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shopping is benificial in pushya nakchatra

पुष्य नक्षत्र में खरीदारी लाएगी तरक्की और खुशहाली

Tue, 18 Oct 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
shopping is benificial in pushya nakchatra
इटावा। आज पुष्य नक्षत्र का शुभ मुहूर्त है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस नक्षत्र में खरीदी गईं वस्तुएं टिकाऊ होती हैं। मंगलवार सुबह से शाम तक ये योग रहेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक पुष्य नक्षत्र योग में खरीदारी करने से घर में तरक्की और खुशहाली आती है। इस संयोग में जो भी खरीदारी करता है, उसे हर दृष्टि से शुभ फल मिलते हैं। इस दिन के विशेष महत्व को देखते हुए कारोबारियों ने भी खूब तैयारियां की हैं। आभूषण, वाहन, कपड़े, इलेक्ट्रानिक, फर्नीचर समेत सभी बाजार सज गए हैं।
विज्ञापन

वाहन बाजार में धूम
किआ कार के शोरूम चतुर्वेदी मोटर्स के जीएम प्रवीन चहल का कहना है कि जिस तरह से वाहनों के बाजार में रंगत दिख रही है, उससे लगता है कि इस बार का त्योहार काफी अच्छा जाएगा। स्टॉक की अच्छी उपलब्धता है। वहीं बजाज शोरूम शंकर आटोमोबाइल्स के मैनेजर अंजनी भदौरिया का कहना है कि बाजार में निरंतर रंगत आ रही है। बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार में डिस्काउंट
सराफा कारोबारी भी पूरी तैयारी के साथ शोरूम को सजाए हैं। मेकिंग चार्ज में तो छूट का ऑफर है ही इसके साथ साथ गिफ्ट का भी ऑफर दिया जा रहा है। ज्वैलर्स प्रियंका पोरवाल का कहना है कि डायमंड ज्वैलरी, गोल्ड ज्वैलरी के आधुनिक डिजाइन वाले आभूषण के अलावा चांदी के वर्तन व जेवर की काफी वैरायटी उपलब्ध है। ज्वैलर्स मनोज गुप्ता भी कहते हैं कि लोगों में आभूषणों खरीदने का क्रेज बढ़ रहा है।
इलेक्ट्रानिक बाजार में भी कई वैराइटी
दीपावली तक अच्छे नक्षत्र का योग बनता है। लोग खरीदारी भी करते हैं। इसी को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी सज गए हैं। एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एयरकंडीशनर सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की वैराइटी से शोरूम सजे है। संजय चौबे कहते हैं कि दीपावली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी प्रकार के आइटम उपलब्ध हैं। इस बार अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है।
नक्षत्रों का सम्राट है पुष्य
पंडित महेश तिवारी ने कहा कि पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का सम्राट कहा जाता है। केवल यही एक नक्षत्र है जो सारे दोष होने पर भी समस्त कार्यों को सिद्ध करता है। पुष्य नक्षत्र व्यापार एवं खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। भूमि, भवन, फ्लैट, शेयर मार्केट, घर का शुभ सामान और विशेष रूप से चांदी सोना खरीदने के लिए ये दिन खास होता है।

सर्वार्थ सिद्धि कारक है ये दिन
ज्योतिषाचार्य डा. रमाकांत शर्मा ने कहा कि 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र आठवां है, इसका स्वामी शनि है। देवता देव गुरु बृहस्पति हैं। गुरु धर्म और धन का कारक होता है। श्रेष्ठ कार्यों में इसका उपयोग होता है। धन के निवेश में या किसी वस्तु की खरीदारी में गुरु की कृपा का विशेष फल मिलता है। सर्वार्थ सिद्धि कारक है ये दिन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed