{"_id":"6af356561bf0748306029392","slug":"shopkeepers-have-encroached-upon-the-market-by-placing-wooden-platforms-people-are-struggling-with-traffic-congestion-etawah-news-c-216-1-etw1004-152878-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तख्त डालकर दुकानदारों ने घेरा बाजार, जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तख्त डालकर दुकानदारों ने घेरा बाजार, जाम से जूझ रहे लोग
Tue, 10 Nov 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
इकदिल। कस्बे के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के कारण लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दुकानों के बाहर सड़क तक तख्त डालकर सामान रख दिया गया है। इससे सड़क की चौड़ाई सिमट गई है और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। इसके बावजूद नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर रखे तख्त और फैला सामान आवागमन में बाधा है। अतिक्रमण के चलते सड़क पर दो वाहनों के आमने-सामने आने से जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी को कई बार लिखित शिकायत भी दी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ईओ सुचेता अरोड़ा ने अभियान चलाने का आश्वासन दिया और कार्रवाई की तारीखें भी बताईं, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी अभियान नहीं चलाया गया। इससे लोगों में नगर पंचायत की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। ईओ ने बताया कि त्योहार के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।