फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shobha Yatra showered flowers

शोभा यात्रा में बरसाए गए फूल

Thu, 23 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 23 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra showered flowers

भरथना नगर के मोहल्ला बालूगंज स्थित श्री जहारवीर गोगा जी महाराज मंदिर से श्री गोगा जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, वृंदावन व इटावा से आई झांकियों ने मन मोह लिया।

विज्ञापन


रथ पर बाबा जहारवीर गोगा जी महाराज की मूर्ति विराजमान थी। शोभा यात्रा में वृंदावन से आए कलाकार गोपियों का रूप धारण कर चल रहे थे। शेाभायात्रा के दौरान बाबा की आरती उतारी गई। रथ पर लोगों ने फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन


बालूगंज से शुरू होकर शोभायात्रा सरोजनी रोड, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, जवाहर रोड, स्टेशन रोड, तिलक रोड, मोतीगंज, राजागंज होती हुई कन्हैयालाल ज्वाला प्रसाद के हाता पहुंचकर समाप्त हुई। वहां पर बाबा की पूजा अर्चना की गई। सेवा समिति के प्रभारी बांके पारेवाल ने बताया कि शुक्रवार को बाबा का जागरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर छोला मंदिर के संस्थापक बदन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मोंटू जैन, अनिल पोरवाल व कैलाश पोरवाल,  मंत्री रामऔतार गुप्ता, विजय कुमार, दिलीप पारेवाल, डा. अजय दुबे,  प्रेम चंद्र पारेवाल,  पिंटू, रवि, सौरभ, अंकुर, श्रीनारायण सविता, दीपू पोरवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed