फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal won by more votes than Akhilesh

शिवपाल ने अखिलेश से ज्यादा वोटों से जीती बाजी

Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shivpal won by more votes than Akhilesh
इटावा। सपा में विघटन के बाद कुनबे के चुनावों पर सभी की नजर रही। सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आसपास सीट से चुनाव मैदान में उतरे। दोनों का चुनाव चिन्ह साइकिल रहा। ऐसे में दोनों के चुनाव में जीत का अंतर किसका ज्यादा होगा, इसको लेकर सभी की निगाहें लगी रहीं। अंतत: शिवपाल ने इसमें जसवंतनगर सीट से बाजी मार ली।
विज्ञापन

जसवंतनगर का चुनाव इस बार कई मायनों में खास था। यूं तो शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी से यहां से पांच बार चुनाव पहले भी जीत चुके थे, लेकिन जब पहले जीते थे तो पूरा सैफई परिवार एकजुट था।
विज्ञापन

सैफई परिवार में हुए विघटन के बाद जसवंतनगर में शिवपाल सिंह यादव का यह पहला चुनाव था। इसके अलावा इसी से लगी हुई मैनपुरी जिले की करहल सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अभियान के दौरान शिवपाल यादव ने कहा था कि ये कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि दोनों सीटें रिकार्ड मतों से जिताएं। उन्होंने कहा था कि इन दोनों सीटों में भी कंपटीशन रहेगा कि कहां के कार्यकर्ता कितनी बड़ी विजय प्रदान कर लखनऊ भेजते हैं।
चुनाव परिणाम आने के बाद देखा जाए तो इसमें शिवपाल सिंह यादव ने बाजी मार ली है। अगल-बगल सीट से चुनाव लड़ने मामला और रोचक हो गया था। लोगों को इस बात की जिज्ञासा थी कि आखिर इन दोनों नेताओं में किसकी जीत बड़ी होगी।
दोनों ही सीटें समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीटें रहीं हैं। इन दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी का ही प्रत्याशी जीतता रहा है। शिवपाल सिंह यादव ने कई बार दावा किया था कि सपा यहां से लाखों वोटों से जीतकर जाएगी।
हालांकि लाखों वोटों से जीतने का उनका दावा तो पूरा नहीं हुआ लेकिन वे इस आंकड़े के करीब जरूर पहुंचे। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार विवेक शाक्य को 90 हजार से अधिक वोेटों से हराया।

वहीं करहल सीट पर अखिलेश यादव ने भाजपा के उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक वोटों से मात दी। शिवपाल सिंह यादव की ये जीत पिछले चुनाव से भी बड़ी जीत रही।
पिछले चुनाव में शिवपाल ने भाजपा के उम्मीदवार को 52 हजार से अधिक वोटों से हराया था। कुल मतों के प्रतिशत में भी चाचा अपने भतीजे से आगे रहे हैं।
इस बार भाजपा को मिले कम वोट
जसवंतनगर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को पिछले चुनाव की अपेक्षा कम वोट मिले हैं, जबकि इस बार मतदान अधिक हुआ था।
पिछली बार भाजपा के उम्मीदवार रहे मनीष यादव को 74218 वोट मिले थे, जबकि इस बार विवेक शाक्य को 68739 वोट मिले हैं।
किसको कितने मिले वोट
जसवंतनगर
शिवपाल सिंह यादव सपा 159718, 62.97 प्रतिशत
विवेक शाक्य भाजपा 68729, 27.1 प्रतिशत
जीत का अंतर 90779
करहल
अखिलेश यादव सपा 148196, 60.12 प्रतिशत
एसपी सिंह बघेल भाजपा 80692, 32.74 प्रतिशत
जीत का अंतर 67504
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed