फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Singh Yadav gave orders to the office bearers of Etawah and Mainpuri

UP: डिंपल के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए बैठक, शिवपाल सिंह यादव ने इटावा और मैनपुरी के पदाधिकारियों को दिए आदेश

Fri, 18 Nov 2022 07:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सैफई
अमर उजाला नेटवर्क, सैफई Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Nov 2022 07:30 PM IST
सार

प्रसपा के मैनपुरी जिलाध्यक्ष बूट सिंह ने बताया कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने बैठक में निर्णय लिया गया है कि डिंपल यादव को भारी बहुमत से जिताना है। इसके लिए बूथ स्तर पर सभी लोग मेहनत करना शुरू कर दें।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav gave orders to the office bearers of Etawah and Mainpuri
शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सैफई के विद्यालय में इटावा और मैनपुरी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। करीब दो घंटे तक मंथन हुआ। इसमें शिवपाल ने पूरी ताकत के साथ डिंपल यादव के समर्थन में जुटने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


शिवपाल ने बुधवार और गुरुवार को भी बैठक की थी लेकिन आज हुई बैठक अहम काफी अहम रही। हालांकि, शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को भी मीडिया से दूरी बनाए रखी लेकिन बैठक के  बाद बाहर आए पदाधिकारियों ने उनके निर्णयों की जानकारी मीडिया से साझा की। 
विज्ञापन


प्रसपा के मैनपुरी जिलाध्यक्ष बूट सिंह ने बताया कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने बैठक में निर्णय लिया गया है कि डिंपल यादव को भारी बहुमत से जिताना है। इसके लिए बूथ स्तर पर सभी लोग मेहनत करना शुरू कर दें। नेताजी मुलायम सिंह यादव हमेशा हर जाति और धर्म को लेकर चले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार समाजवादी पार्टी का ही मैनपुरी में जलवा रहा है, आगे भी जलवा रहे इसके लिए सभी लोगों को मिलकर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी बहुमत से जिताना है। प्रदेश सचिव जगजीवन यादव ने बताया कि बीजेपी का तो करहल विधानसभा में वोट ही नहीं पड़ेगा। 


बीजेपी सरकार ने यहां पर किसी भी प्रकार का कोई काम ही नहीं किया है। जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह समाजवादी सरकार में हुए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी प्रमुख ने कहा है कि हर हाल में डिंपल यादव को चुनाव जिताना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed