फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shivpal says bjp gives training of corruption

भाजपा में दी जाती है झूठ बोलने की ट्रेनिंग : शिवपाल

Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
shivpal says bjp gives training of corruption
इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा में झूठ बोलने की ट्रेनिंग दिए जाने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा से ज्यादा झूठी और भ्रष्ट सरकार नहीं देखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार जनता वोट की चोट से भाजपा को हराएगी। वह भाजपा को अच्छी तरह समझ चुके हैं। राज्य सभा सांसद गीता शाक्य के भाजपा का प्रचार करने पर बोले कि वह पहले सपा में रह चुकी हैं। जब से भाजपा में गईं हैं, झूठ पर झूठ बोल रही हैं। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाती है।
विज्ञापन

पार्टी में झूठ और बेईमानी की ट्रेनिंग मिलती है। भाजपा न देश के लिए है और न प्रदेश के लिए। जहां-जहां चुनाव हुए हैं, वहां नौकरशाही के दम पर बेईमानी की कोशिश की गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार नहीं आने वाली। चुनाव में गड़बड़ियों की शिकायतों पर आयोग को निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल बाद कार्यालय में की वार्ता

2016 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल यादव के बीच विवाद के बाद पहली बार सपा के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव ने पत्रकार वार्ता की। कहा कि इस कार्यालय में सपा के बड़े नेता बैठ चुके हैं। उनका भी सौभाग्य रहा है कि यहां बैठे हैं। यहां आने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed