{"_id":"61f4385abaf8a11a253592e3","slug":"shivpal-sarvesh-filed-nomination-from-sp-etawah-news-knp6776384187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से शिवपाल, सर्वेश ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से शिवपाल, सर्वेश ने किया नामांकन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा से ही इटावा विधानसभा सीट के प्रत्याशी सर्वेश शाक्य और सर्वप्रिय समाज पार्टी के प्रत्याशी इटावा विधानसभा सीट से रामकुमार राजपूत ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।
उधर, नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का नामांकन दाखिल कराने के लिए उनके बेटे आदित्य उर्फ अंकुर यादव, भतीजे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और एक और भतीजे जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव साथ में थे।
नामांकन करने से पहले प्रसपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को सुबह पहले सैफई के एएसएस मेमोरियल स्कूल में पूजन किया और उसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा क्षेत्र से मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओं से भेंट की। उसके बाद वे नामांकन दाखिल करने के लिए सैफई से इटावा के लिए निकले।
लगभग एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचे शिवपाल सिंह के नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई थी। उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं के कलक्ट्रेट तिराहे पर रोक दिया गया था।
शिवपाल ने एसडीएम जसवंतनगर नम्रता सिंह के समक्ष नामांकन के दो सेट में नामांकन पत्र पेश किया। समाजवादी पार्टी के ही इटावा सीट से प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने भी शुक्रवार को ही नामांकन प्रस्तुत किया।
सर्वेश शाक्य ने एक सेट में अपना नामांकन उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन के दौरान उनके साथ में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव भी मौजूद रहे।
उधर, सर्वप्रिय समाज पार्टी के इटावा विधानसभा सीट के प्रत्याशी रामकुमार राजपूत ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने विस सीट से जीत का दावा किया।
रामकुमार ने अपना नामांकन एसडीएम राजेश कुमार वर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। उधर, विधान सभा सामान्य निर्वाचन के तृतीय चरण हेतु नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन कार्य समाप्ति तक कुल 10 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
तीनों दिन मिलाकर अब तक 55 नामांकन पत्र वितरित हो चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र भरथना में कैलाश बाबू, आदर्श अटल और मनोज कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एक-एक सेट लिया।
विधान सभा इटावा सदर में चार नामांकन पत्र खरीदे गए, जिसमें बसपा से कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू ने दो सेट, सर्वेश कुमार शाक्य ने एक सेट एवं तथा प्रेम किशोर द्विवेदी कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर एक सेट नामांकन पत्र खरीदा।
विधानसभा जसवंतनगर के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने दो सेट लिए, जसवंतनगर में प्रदीप भान सिंह सहित अन्य प्रत्याशियों ने तीन नामांकन पत्र लिए।
जसवंतनगर से शिवपाल पांच बार से हैं विधायक
जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। अबकी उन्होंने छठवीं बार विधायक बनने के लिए नामांकन किया है। शिवपाल ने जसवंतनगर से पहला चुनाव वर्ष 1996 में लड़ा था, तब से वह लगातार वहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं।
इसी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सात बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। मुलायम इस सीट से वर्ष 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीते थे।
इसके बाद भारतीय क्रांति दल, भारतीय लोकदल, लोकदल, जनता दल, जनता पार्टी और फिर सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतते रहे हैं।
पांच साल में तीन गुना बढ़ी शिवपाल की संपत्ति
सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पास करोड़ों की संपत्ति है। पिछले पांच सालों में उनकी और उनके परिवार की सपंत्ति में तीन गुना की वृद्धि हुई है।
उनके पास पजेरो गाड़ी, लाइसेंसी रिवाल्वर है। उनकी पत्नी के पास राइफल है। शिवपाल पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। शिवपाल से ज्यादा उनकी पत्नी सरला यादव अमीर हैं।
शिवपाल के पास 97 हजार 500 रुपये, उनकी पत्नी के पास एक लाख 45 हजार 750 कैश है। वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे के अनुसार उनके पास लगभग छह करोड़ की संपत्ति थी जो अब 18 करोड़ हो गई है।
चल अचल कुल मिलाकर दो करोड़ 99 लाख 92 हजार 387 रुपये, पत्नी सरला यादव के पास 10 करोड़ 7 लाख 8 हजार 963 रुपये की संपत्ति है। सरला यादव के पास 10 लाख 65 हजार 816 रुपये के स्वर्ण आभूषण, जबकि शिवपाल के पास केवल 36,500 रुपये के आभूषण हैं।
शिवपाल के पास नौ एकड़ कृषि भूमि, जबकि पत्नी के पास पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि है। इटावा, लखनऊ, देहरादून, आगरा में आवासीय भूखंड भी हैं।
लखनऊ में व्यावसायिक भूखंड हैं। उन्होंने शेयर के रूप में 36,94,360 रुपये का निवेश भी किया है। कई वित्तीय कंपनियों पर शिवपाल की सात लाख और पत्नी पर 34 लाख की देनदारी भी है।
शिवपाल की पत्नी सरला ने एक लाख 29 हजार 217 रुपये एलआईसी में प्रीमियम जमा किया है। कई बैंकों में शिवपाल ने 1,49,10,808, सरला यादव ने 37,69,000 रुपये जमा हैं।