फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shicshamit foot march, city traffic stop

शिक्षामित्रों के पैदल मार्च से थमी शहर की रफ्तार

Thu, 17 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 17 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shicshamit foot march, city traffic stop
समायोजन रद्द होने से उत्तेजित शिक्षामित्रों ने बुधवार को तगड़ा विरोध प्रदर्शन किया। जिले भर के शिक्षामित्रों ने धूप और गर्मी की परवाह किए बिना बीएसए दफ्तर से पैदल मार्च निकाला। भीषण गर्मी में छह महिला शिक्षामित्रों की तबियत खराब होने पर उन्हें पुलिस वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों का जुलूस जहां से भी निकला वहां जाम लग गया। रास्ते भर पुलिस बल तो साथ रहा, लेकिन जाम खुलवाने का प्रयास नहीं हुए। एसएसपी चौराहे पर जाम लगाए शिक्षामित्रों से एसडीएम सदर ने मौके पर जाकर ज्ञापन लिया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार करके जिले भर के शिक्षामित्र दोपहर करीब बारह बजे बीएसए दफ्तर पर एकत्र हुए और जुलूस नारेबाजी करते हुए निकल पड़ा। शिक्षामित्रों का हुजूम जब शास्त्री चौराहे पर पहुंचा, तो सभी शिक्षामित्र सड़क पर बैठ गए। जिससे आवागमन ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चौराहे से बमुश्किल सौ मीटर का फासला तय करने के बाद शिक्षामित्र यूनियन बैक के सामने फिर से सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। यहां से कारवां आगे बढ़ा और जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास के सामने हुजूम थम गया। इसके बाद शिक्षामित्रों ने एसएसपी चौराहे को घेर लिया।

वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई और शिक्षामित्र पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मिलने की बात पर अड़ गए। करीब आधा घंटे तक चौराहे पर गहमागहमी रही। एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह यहां पहुंचे और शिक्षामित्रों को बताया कि पीडब्ल्यूडी मंत्री लखनऊ जा चुके हैं।


इसके बाद आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव और जिला महामंत्री बृजेंद्र चौहान की अगुवाई में एसडीएम सदर को प्रधानमंत्री और मानव संसाधन मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed