{"_id":"648a14c19facb38928029d14","slug":"she-was-childless-her-husband-killed-her-and-threw-her-body-into-the-yamuna-river-etawha-news-c-12-1-286480-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: निसंतान थी, पति ने हत्या कर शव यमुना नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: निसंतान थी, पति ने हत्या कर शव यमुना नदी में फेंका
Thu, 15 Jun 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो नं 32 हत्यारोपी पति इंद्रेश से पूछताछ करते सीओ जसवंतनगर। संवाद
फोटो 33-प्रीति। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा (जसवंतनगर)। पति ने पत्नी की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने तीन दिन बाद बुधवार को बलरई थाना क्षेत्र के खंदिया पुल के पास शव नदी से बरामद किया। महिला के भाई का आरोप है कि बहन की कोई संतान नहीं थी।बहनोई ने दूसरी शादी करने के लिए बहन की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।
जिले की सीमा से सटे फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला जौरे निवासी ऋषिकेश पुत्र राजनाथ ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी 15 वर्ष पूर्व इंद्रेश कुमार निवासी चोधन्ना का पुरा थाना चित्राहाट जिला आगरा के साथ हुई थी। बहन के कोई कोई संतान नहीं हुई। इसके चलते पति लगातार उससे मारपीट करता था।
बताया कि इंद्रेश 11 जून बहन को टेंपो में बैठा कर मायके नगला जौरे लाया था। बहन ने पति के साथ ससुराल वापस जाने के लिए मना किया था। पति के जिद करने पर बहन को उसके साथ भेज दिया था। दूसरे दिन जब बहन के ससुराल पहुंचने की जानकारी ली तो इंद्रेश टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
बाद में पुलिस से शिकायत की बात पर उसने बहन की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूल की। ऋषिकेश ने घटना की सूचना 14 जून को 112 नंबर पुलिस को दी। बलरई थाना निरीक्षक अल्मा अहिरवार ने आरोपी के गांव पहुंचकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव फेंकने की बात स्वीकारी
सूचना पर सीओ अतुल प्रधान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। प्रभारी निरीक्षक थाना बलरई अल्मा अहिरवार ने बताया कि खोजबीन के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना आगरा परिक्षेत्र की है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।