फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shaurya club won the Verma Cup

शौर्य क्लब ने जीता वर्मा कप

Tue, 10 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 10 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
shaurya club won the Verma Cup

जीआईसी ग्राउंड पर चल रहे सातवें वर्मा कप टूर्नामेंट में शौर्य क्लब ने अपना झंडा फहराया। टीम ने सोना क्लब को 10 विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। अरशद और जावेद ने तूफानी बल्लेबाजी में अर्द्ध शतक बनाया और नॉटआउट रहे। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि केकेडीसी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा ने विजेता क्लब क ो ट्राफी प्रदान  की।

विज्ञापन


इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस सोना क्लब के कप्तान हसीन खां ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट पर 118 रन बनाए। अमीर खां ने 36, लाविश ने 27 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


सावित तथा सलीम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी शौर्य क्लब की टीम ने अपना लक्ष्य 11 ओवरों में ही बिना क ोई विकेट गंवाए प्राप्त कर लिया। इरशाद खां ने 31 गेंद में 6 चौके तथा पांच छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। जावेद अख्तर ने 5 चौके और 5 छक्के मारकर 55 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट के समापन पर इसीए के अध्यक्ष सर्वेश चौहान ने मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा, दिनेश शाक्य का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि शैलेश चौहान मोहम्मद अतीक का स्वागत प्रायोजक ओमकारनाथ वर्मा ने किया। इसके बाद अतिथियों ने विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


मैन ऑफ द मैच इरशाद मेव रहे तो मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सलीम हुसैन को दिया गया। विजेता, उपविजेता टीम को ट्राफी दी गई। मैच की अंपायरिंग साजिद खां, जीतू यादव ने की। स्कोरिंग फैजान खां और कमेंट्री शालू खां ने की। कार्यक्रम का संचालन शफीक खां ने किया। इस अवसर पर विवेक तिवारी, अशोक द्विवेदी, इदरीश अंसारी, अकरम खां आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed