{"_id":"98bd851ee10f658c5e00ca6836440e1f","slug":"shaurya-club-won-sai-t-10-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य क्लब ने जीता साईं टी-10 कप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य क्लब ने जीता साईं टी-10 कप
बयूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी ग्राउंड पर ईसीए के बैनर तले साईं कार गैस किट
विज्ञापन
द्वारा आयोजित प्रथम टी-10 कप में बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर खेेले गए
फाइनल में शौर्य क्लब ने एफसीसी क ो 2-0 से हराकर कप पर कब्जा कर लिया।
जावेद अख्तर को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। प्रथम सेमीफाइनल में शौर्य क्लब ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन बनाए। शशांक पाठक ने 21, जावेद और इरशाद ने 15-15 रनों का योगदान दिया।
जवाब में एफसीसी की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 89 रन ही बना सकी। शालू ने 24, साजिद ने 18, अकरम ने 13 रन बनाएं। पहला फाइनल शौर्य क्लब ने 24 रन से जीता। द्वितीय फाइनल में एक बार फिर शौर्य क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए दस ओवरों में 123 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।
जावेद ने 38, इरशाद मेव ने 32 रनों का सहयोग किया। जवाब में उतरी एफसीसी की टीम फिर से लक्ष्य से पीछे रह गई। दस ओवर में 6 विकेट पर 96 रन ही बना पाई। अकरम खां ने 32, अजहर ने 24 रन नाबाद बनाए। शौर्य क्लब के जावेद अख्तर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इन्होंने दोनों फाइनल में 53 रन तथा 5 विकेट भी लिए। मैच की अंपायरिंग अमीर सिद्दीकी और बिलाल मेव ने की और स्कोरिंग ओवेश खां ने की। कमेंटेटर की भूमिका मनोज कुमार ने निभाई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण ख्ंाड-1 राजेश ग्रोेवर का स्वागत ईसीए के अध्यक्ष सर्वेेश चौहान ने किया। मुख्य अतिथि ने ग्राउंड्स मैन इदरीश अंसारी, बेस्ट फील्डर फैजान खां, समस्त मैचों के मैन ऑफ द मैच इमरान खां, गोविंद पांडेय, अकरम खां, अजहर खां एवं जावेद अख्तर को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा बेस्ट बैट्स मैन ऑफ द ईयर इरशाद मेव, बेस्ट विकेट कीपर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अकरम खां को विवेक तिवारी बीडीओ महेवा द्वारा पुरस्कृ त किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता तथा उप विजेता टीमों को शील्ड प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन ईसीए के सचिव अशोक द्विवेदी ने किया।