फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shattered Dreams, Jageshwar chosen death

उम्मीद टूटी तो मौत को गले लगाया

Wed, 18 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 18 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shattered Dreams, Jageshwar chosen death

इकदिल क्षेत्र के गांव मुरैथा निवासी जागेश्वर दयाल (55) के नाम साढ़े 11 बीघा जमीन है। बड़ी उम्मीद के  साथ जागेश्वर ने खेतों पर आलू और सरसों की फसल बोई थी। रोज जब वह लहलहाती फसलों क देखता तो परिवार से कहता कि अबकी बार अच्छी कमाई होगी।

विज्ञापन


शनिवार और रविवार को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने उसके सारे अरमान तोड़ दिए। वह परेशान हो उठे। बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले और गांव के बाहर बने कुएं में कूद गए। कुएं में पानी था, जागेश्वर की दम घुटने से मौत हो गी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


मृतक के भाई पातीराम ने बताया कि फसल बर्बाद होने से जागेश्वर परेशान चल रहे थे। परिवार पूरी तरह से खेती पर ही निर्भर था। किसान बड़ी बेटी रूबी की शादी कर चुका है। बेटा महेंद्र (18) व नितिन (7) वर्ष के साथ पत्नी व 12 वर्षीय बेटी लवली है। थानाध्यक्ष इकदिल दिनेशचंद्र शर्मा ने कहा कि फसल बर्बाद होने के कारण किसान परेशान था। इसी के चलते उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed