फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shakeela of Goddess Lakshmi is filling everyone's bags

Etawah News: मां लक्ष्मी की शकीला भर रहीं सबकी झोली

Sat, 17 Jan 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shakeela of Goddess Lakshmi is filling everyone's bags
इटावा। इरादे मजबूत हो तो मंजिल भी कदम चूमती है। इस बात को चितभवन क्षेत्र की रहने वाली शकीला बेगम ने साबित भी किया। मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर शकीला ने हाथ से बैग बनाकर बनाकर न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की बल्कि आज 12 से अधिक महिलाओं के परिवारों का भी खर्च चला रही हैं। कुल मिलाकर उनकी मेहनत व लगन के चलते मां लश्र्मी की शकीला पर कृपा बरस रही कहना गलत न होगा।
विज्ञापन


दो साल पहले शकीला बेगम ने जब अपना काम शुरू किया था तब उनके सामने चुनौतियां कम नहीं थीं। परिवार के कुछ लोगों को समूह के नाम पर भी दिक्कत थी लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने का फैसला किया। आज वह विभिन्न प्रकार के आकर्षक और मजबूत बैग तैयार कर रही हैं जिनकी बाजार में अच्छी मांग है।
विज्ञापन

मां लक्ष्मी समूह शकीला के हाथों के हुनर के चलते वाकई लक्ष्मी बरसा रहा है। यही वजह है कि समूह से जुड़ी महिलाओं के घरों में भी खुशहाली दिखाई दे रही है। शकीला बतातीं हैं कि बाजार में जिन बैग की कीमत 200-500 रुपये हैं, वैसे ही बैग उनके समूह के माध्यम से लोगों को 50 रुपये से लेकर 150 रुपये की कीमत पर आसानी से मिल जाते हैं। शकीला के मुताबिक उनके साथ समूह से जुड़ी अन्य महिलाएं भी न सिर्फ आर्थिक रूप से काफी मजबूत हुईं हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। बेहतर कार्य के लिए उन्हें जिला स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed