फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sgst team in 2 scrap traders

Etawah News: दो स्क्रैप व्यापारियों के यहां एसजीएसटी टीम का छापा

Sun, 11 Dec 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
sgst team in 2 scrap traders
इटावा। एसजीएसटी टीम ने रविवार को फ्रेंड्स कालोनी में दो स्क्रैप व्यापारियों के गोदामों पर छापा मारा। इस दौरान व्यापारी माल खरीद से जुड़े कागजात नहीं दिखा सके। टीम दोनों व्यापारियों को नोटिस देने की तैयारी में है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर डिप्टी कमिश्नर चरण सिंह दो टीमों के साथ फ्रेंड्स कालोनी स्थित दो स्क्रैप व्यापारियों के गोदामों पर पहुंचे। व्यापारियों का एसजीएसटी में पंजीकरण नहीं मिला। पता चला कि यह लोग कई सालों से बिना पंजीकरण के माल खरीद और बेच रहे हैं। करीब एक घंटे की जांच के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक इन दोनों व्यापारियों की ओर से माल खरीद से जुड़े कोई भी कागजात नहीं दिखाए गए हैं। इन्हें नोटिस जारी की जाएंगी।
लखना-बकेवर में दूसरे दिन भी बाजार बंद रहे
बकेवर। एसजीएसटी टीम के आने की सूचना से बकेवर और लखना में कई दुकानें बंद रहीं। वहीं इकदिल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल ने व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि इस मामले को प्रदेश स्तर तक उठाया जाएगा। इस मौके पर सदाशिव श्रीवास्तव, इकदिल नगर अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस अंसारी ,उपाध्यक्ष आलोक दुबे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed