{"_id":"577e9bd24f1c1b6e697fc71f","slug":"several-trains-passed-through-the-broken-railing","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरीं कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरीं कई ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
इटावा रेलवे स्टेशन के निकट टूटा अप ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित मालगोदाम के निकट खंभा नंबर 1156/17-19 के बीच अप ट्रैक के ज्वाइंट के पास से पटरी टूट गई। पटरी के टूटने की जानकारी रेलवे अधिकारियों को लगभग 11 बजे एसएनटी कर्मचारी ने दी। जबकि इससे पहले ट्रैक से दादरी मालगाड़ी एक, दो मालगाड़ी, बोर मालगाड़ी के साथ लखनऊ से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस भी गुजर गई।
ट्रैक पर उस समय अजीमाबाद एक्सप्रेस आ रही थी जिसे होम सिग्नल पर ही रोक दिया गया। इसके पीछे स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस खड़ी रही। लगभग आधा घंटे बाद तकनीकी टीम ने टूटी पटरी को पत्ती और बोल्ट से बांधकर ठीक किया। एसएम पीएम मीना ने बताया कि ट्रैक के टूटने से कुछ देर के लिए अप ट्रैक बाधित रहा। ट्रैक के सुधरने के बाद ट्रेनाें का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया।