फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven year old girl drowned while taking bath in Yamuna river

यमुना नदी में नहाते समय डूबी सात साल की बच्ची

Thu, 02 Jul 2020 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Seven year old girl drowned while taking bath in Yamuna river
फोटो संख्या 13 यमुना में डूबी निशा की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
मंडप विसर्जन के दौरान बुधवार शाम यमुना नदी में नहा रही सात की बच्ची डूब गई। गुरुवार सुबह से दो गोताखोर उसकी खोजबीन में लगाए गए, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। उसके डूबने से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के अंदावा के मजरा मड़ैया मल्लाहन गांव में अरविंद निषाद की बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद बुधवार शाम करीब 5 बजे परिवार व पास पड़ोस के लोग यमुना नदी में मंडप विसर्जित करने गए थे।
विज्ञापन

इनमें अरविंद के पड़ोसी मजदूर राघवेंद्र सिंह निषाद की सात साल की बेटी निशा भी बहन प्रिया के साथ गई थी। हुजूम में आसपास के और भी बच्चे मौजूद थे। बड़ी बुजुर्ग महिलाएं नदी में मंडप विसर्जित करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान निशा अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने लगी। नदी के बहाव में अचानक वह गहराई में चली गई और डूब गई। निशा के डूबने से हो हल्ला मच गया। आनन फानन क्षेत्र के तैराक लड़कों ने उसे खोजना शुरू कर दिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
सूचना पर बराउख चौकी के सिपाही मौके पर गए और स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची की खोजबीन कराई। फिर भी सफलता नहीं मिली। निशा के डूबने से परिवार में रोना पिटना मच गया।
गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने चकरनगर क्षेत्र के नौगवां गांव से दो गोताखोर और नाव मंगवाईं। गोताखोरों ने नाव से काफी दूर तक बच्ची को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

मजदूर राघवेंद्र की छह बेटियों में निशा पांचवीं संतान थी। उसके हादसे का शिकार होने से मां कलावती का रो रोकर बुरा हाल रहा। राघवेंद्र ने बताया कि उसके चचेरे भाई की बेटी की शादी हुई है। उसी का मंडल विसर्जित करने घर परिवार के लोग नदी पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed