फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Selection of ten-ten models at the Janapadian Science Exhibition

जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी में दस-दस मॉडलों का चयन

Tue, 20 Nov 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 20 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Selection of ten-ten models at the Janapadian Science Exhibition
विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक। - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज में जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी परिषद के निर्देशन में जिला बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन भी हुआ। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने संयुक्त रूप सेे फीता काट कर उद्घाटन किया।  
विज्ञापन


इस मौके पर कि जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिभाग करना सर्वश्रेष्ठ है। इसके लिए विज्ञान शिक्षक का मार्ग दर्शन भी उपयोगी होता है। इस दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ प्रदर्शित मॉडलों को देखकर उनकी सराहना की। मुख्य अतिथि का जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा तथा संयोजक एवं प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।  
विज्ञापन


प्रदर्शनी में जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम दस-दस मॉडलों का चयन किया गया। प्रथम तीन स्थान पर चयनित विद्यालयों के छात्रों को राज्य स्तर पर लखनऊ में प्रतिभाग करना है। अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज, हिंदू विद्यालय जसवंतनगर और राजकीय इंटर कालेज इटावा, जनता इंटर कालेज बकेवर, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज किल्ली और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुधियानी के छात्रों का चयन किया गया। निर्णायक की भूमिका अरुण वर्मा, पूनम वर्मा, सुरेश व अगम मिश्रा ने अदा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, संजय शर्मा, डा. उमेश यादव, अंजूश्री, पूरन सिंह पाल, शिव शंकर त्रिपाठी, बबीता, शशि प्रभा सभी प्रधानाचार्य ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट वक्ता के रूप में आईटीआई दिल्ली से पधारे मुदित यादव ने छात्र-छात्राओं को प्ररेणादायी वक्तव्य दिया। अमरनाथ दीक्षित, प्रखर राज, अवंतिका आदि ने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की ओर से ज्ञान सिंह यादव, लक्ष्मीकांत शुक्ला, आनंद राजपूत, अरविंद सिंह, प्रमोद कुशवाह, महेंद्र, अवधेश, सतीश पोरवाल, राजीव यादव, प्रकाश गौरव, निधि चतुर्वेदी, दिनेश कुशवाह, जय कुमार गुप्ता व्यवस्थाओं में ंलगे रहे। संचालन विज्ञान के शिक्षक वीके पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed