{"_id":"64121155823c5a8da9068504","slug":"seavege-overflow-in-kanshiram-colony-etawha-news-c-12-1-124327-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कांशीराम काॅलोनी में उफनाए सीवर, आवागमन दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कांशीराम काॅलोनी में उफनाए सीवर, आवागमन दुश्वार
Thu, 16 Mar 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। तहसील के समीप कचौरा रोड पर बनी कांशीराम कॉलोनी के लोग सीवर उफनाने के कारण परेशान हैं। सड़कों पर गड्ढे और उनमें गंदा पानी भरने से आवागमन में परेशानी हो रही है। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
कांशीराम कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर जलभराव है। नालियां ओवरफ्लो हैं। सीवर टैंक भी उफना रहे हैं। सलमा, मीना देवी, रियासुददीन, रीता, समीर अहमद, मोहम्मद जुम्मन, विशुना देवी, मिथुन, मजीद, उदयवीर ने बताया कि वह तहसील दिवस में तथा अधिशासी अधिकारी को समस्या बता चुके हैं। किसी ने यहां आकर समस्या नहीं देखी। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि समस्या से जल्द निजात दिलाई जाए।
लोगों ने बताई समस्या
काॅलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि नालियां जाम होने और गंदा पानी भरने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
श्यामलाल चौकीदार ने बताया कि कॉलोनी के आसपास गंदगी की भरमार है। आपस में चंदा करके सफाई कराते हैं। सफाईकर्मी नालियों को साफ करने के लिए नहीं आते हैं। दुर्गंध के कारण घर पर बैठना दुश्वार है।
कांशीराम काॅलोनी बने 11 साल हो गए लेकिन यह अभी तक नगर पालिका को हस्तांतरित नहीं की गई है। इसके कारण समस्या बनी हुई है। - रामेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जसवंतनगर नगर पालिका।