{"_id":"0c8333544030a1e0c940a80d8a27530d","slug":"sdm-visited-destruction-of-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद फसल देखने पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद फसल देखने पहुंचे एसडीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से भरथना क्षेत्र के कई गांवों में फसल के नुकसान का भरथना उपजिलाधिकारी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंन ेक्षेत्रीय लेखपालों को रिपोेर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी अशोक कुमार मौर्य ग्राम सरैया, नगला गिरंद, नगला हरलाल, रमायन, भोली, कर्वा के साथ-साथ आधा दर्जन से अधिक गांव में किसानों की टमाटर, गेहूं, आलू, लाहा के साथ साथ अन्य फसलों की बरबादी का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से भी बात की।
विज्ञापन
ग्राम सरैया के बाबूराम शाक्य, वृंदावन, नवाब सिंह, मोहम्मद असफाक ,इंद्रेश शाक्य प्रधान ने उपजिलाधिकारी को बताया कि गांव से टमाटर दिल्ली, अलीगढ़, भिंड, ग्वालियर, औरैया, फिरोजाबाद आदि जगहों में जाता है। बारिश, ओलावृष्टि से 50 प्रतिशत फ सल बरबाद हो गई है। आधे से ज्यादा टमाटर खेतों में ही बिछ गया है। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम के साथ ही कृषि विभाग की टीम भी किसानों के नुकसान का मौके पर जाकर सर्वे कर रही है। शासन की मंशानुरूप नुकसान का पैसा तत्काल चेक द्वारा जारी किया जाएगा। लेखपालों को सहानुभूति के साथ बर्बाद फसल का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।