फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SCRIPT WRITER WILL BE AWARDED

शैक्षिक कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट लिखने में जिले के चार शिक्षकों का चयन

Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
SCRIPT WRITER WILL BE AWARDED
इटावा। राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश की ओर से शैक्षिक कार्यक्रमों के वीडियो का प्रसारण दूरदर्शन, दीक्षा, एनसीईआरटी व एससीईआरटी पोर्टल पर होता है। वर्ष 2021- 22 के लिए शैक्षिक कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट लिखने का कार्य जिले के शिक्षक राम जनम सिंह, मंजू भदौरिया, अनुपम कौशल, मनोज कुशवाहा एवं मीनाक्षी पांडेय का चयन किया गया है। स्क्रिप्ट राइटिंग के क्षेत्र में इनको खासा अनुभव है। संस्थान की ओर से इन शिक्षकों को स्क्रिप्ट राइटिंग की एक कार्यशाला कराई जाएगी।
विज्ञापन

चयनित शिक्षक राम जनम सिंह, मंजू भदौरिया एवं अनुपम कौशल टीम में एससीईआरटी उत्तर प्रदेश के लिए पहले भी स्क्रिप्ट राइटिंग एवं वीडियो बनाने का काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

राम जनम सिंह की निर्मित लघु फिल्मों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, खजुराहो एवं ताज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में सराहना मिल चुकी है। कार्यशाला में सीमा सक्सेना, नागेंद्र सिंह, अनुराधा, सत्यपाल सिंह एवं मालिनी पुरवार को भी शामिल किया जाएगा, जिन्हें स्क्रिप्ट राइटिंग का पूर्व अनुभव नहीं है। कार्यशाला के बाद यह शिक्षक राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान के लिए विषय एवं पाठ से संबंधित स्क्रिप्ट लिखने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed