फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Schools open after a month, only 30 percent students reached

एक महीने बाद खुले स्कूल, 30 फीसदी छात्र ही पहुंचे

Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Schools open after a month, only 30 percent students reached
शिवाजी शिक्षा निकेतन में छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। कोरोना महामारी के कारण सोमवार को एक महीने बाद खुले स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही। स्कूल के गेट पर बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहले दिन 25 से 30 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के कारण कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल नवंबर में बंद कर दिए थे। छह जनवरी से कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया। कोरोना संक्रमण कम होने पर सोमवार से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोल दिए गए। राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र मास्क लगाकर पढ़ने पहुंचे। प्रधानाचार्य पूरन पाल ने कक्षाओं का निरीक्षण किया। शहर के इस्लामियां इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज, शिवनारायण इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज, शिवाजी शिक्षा निकेतन में पठन पाठन शुरू हो गया।
विज्ञापन

बकेवर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार स्कूलों में उपस्थिति बहुत कम रही। मतदान ड्यूटी के कारण तमाम शिक्षक भी ट्रेनिंग पर गए हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित हुई। जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं की उपस्थित 20 से 30 फीसदी रही। किसी कक्षा में पांच विद्यार्थी थे तो किसी में 20। प्रधानाचार्य अनिवेश वर्मा ने बताया छात्रों की उपस्थिति काफी कम है। जनता डिग्री कॉलेज में 50 फ़ीसदी के करीब छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी के द्वारा शिक्षकों की मीटिंग लेकर सेमेस्टर प्रैक्टिकल परीक्षा कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। केआर गर्ल्स बालिका इंटर कॉलेज लखना और राजबहादुर डिग्री कॉलेज में भी उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीएस ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल लखना में छात्र संख्या पचास फीसदी रही। प्रीबोर्ड परीक्षा के चलते 10 व 12 की संख्या पूरी थी। बाबूराम सरस्वती इंटर कालेज बकेवर में चालीस फीसदी उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य बेनीराम पाल ने बताया कि प्रीबोर्ड परीक्षा की तैयारी की जा रही है। भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार एसएवी इंटर कॉलेज परिसर को सैनिटाइज किया गया। प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 103 छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।
सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए पढ़ाई शुरू कराई गई है। धीरे धीरे बच्चों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed