{"_id":"653aab791daa8d868a00c7d1","slug":"school-van-goes-out-of-control-and-falls-in-bombay-six-children-injured-etawha-news-c-216-1-etw1001-4441-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अनियंत्रित होकर बंबे में गिरी स्कूल वैन, छह बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अनियंत्रित होकर बंबे में गिरी स्कूल वैन, छह बच्चे घायल
Thu, 26 Oct 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। पाली संपर्क मार्ग पर ईंट भट्ठे के सामने स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सूखे बंबे में पलट गई। इससे वैन में सवार छह छात्र-छात्राए घायल हो गए। एक छात्र को सिर में चोट आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के दौरान स्कूली वैन में लगभग 11 बच्चे सवार बताए गए।
गुरुवार सुबह मोहल्ला मोतीगंज स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे लेकर स्कूल वैन जा रही थी। करीब सात बजे भरथना क्षेत्र में स्थित संपर्क मार्ग पर चालक की नजर हटने पर तेज रफ्तार स्कूली वैन मोड़ पर अनियंत्रित होकर सूखे बंबे में गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर आसपास गांव वालों ने पहुंचकर वैन में फंसे छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला।
हादसे में वैन में सवार पुनीत (11) पुत्र उदयवीर निवासी भानपुर, नेहा (15) पुत्री सर्वेश कुमार निवासी नगला अजय, क्षितिज (08) पुत्र अनिल कुमार निवासी नगला भूपे, तनु (09) पुत्री शैलेंद्र कुमार, नव्या (12) पुत्री रमेश चंद्र निवासी भानपुर, श्रष्टि (07) पुत्री अमित निवासी भानपुर भरथना घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी समेत पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पुनीत के सिर में चोट लगने से जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर एसएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
एआरटीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि अभियान चलाए जाते रहे हैं। स्कूलों को हिदायत दी गई है कि बिना मानक वाले वाहनों को अपने यहां नहीं लगाया जाए। फिर विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
वैन कर रखी थी अटैच, मानक नहीं पूरे
अनियंत्रित होकर पलटने वाली वैन स्कूल से सिर्फ अटैच थी। इस पर न पीली पट्टियां बनी थी और न ही खिड़कियों पर जाली लगी थी। क्षमता से अधिक बच्चे भी बैठाए गए थे। वैन आठ सीटर होने के बावजूद उसमें चालक समेत 12 लोग सवार थे।
शहर के भी कई विद्यालयों में हो रहा बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़
शहर 100 से अधिक इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल और पब्लिक स्कूल हैं। इनमें मोटी फीस वसूली जा रही है। वाहन से बच्चों के आने जाने के नाम पर भी मोटी फसी वसूली जाती है। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर बच्चों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। बड़ी संख्या में विद्यालय सिर्फ वाहनों को अटैच करके चलवा रहे हैं। उनमें न जाली है और न ही पीली पट्टी।