{"_id":"5f11a50c8ebc3e636f2291eb","slug":"school-management-committee-will-buy-clothes-for-uniform-etawha-news-knp5716378126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय प्रबंध समिति ही यूनीफार्म सिलाई के लिए खरीदेगी कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय प्रबंध समिति ही यूनीफार्म सिलाई के लिए खरीदेगी कपड़ा
विज्ञापन
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निशुल्क यूनिफार्म वितरण की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार यूनिफार्म की सिलाई की जिम्मेदारी राष्ट्रीय आजीविका मिशन को भी दी गई है। साथ ही प्रबंध समिति पर यूनिफार्म के लिए कपड़ा खरीदने की जिम्मेदारी है।
जिले के भरथना, महेवा, ताखा, चकरनगर सहित नगर क्षेत्र के न्याय पंचायतों में यूनिफार्म की सिलाई स्वयं सहायता समूह की महिलाए करेंगी।
इसके लिए सभी ब्लाकों में शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारियों और शिक्षकों की बैठक भी की जा रही है।
शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मामन में खंड शिक्षा अधिकारी ताखा अवनीश यादव और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ब्लॉक मैनेजर ने बैठक की। इसमें विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भी प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ब्लाक मैनेजर ने इस कार्य में सभी शिक्षकों से सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जिन न्याय पंचायतों की राष्ट्रीय आजीविका मिशन से सिलाई होनी है, वह सभी शिक्षक शीघ्र ही कपड़े की खरीद कर लें। बैठक में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश यादव, अनिल दुबे आदि मौजूद रहे।