फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   school

भवन जर्जर, 400 मीटर से दूर से लाते हैं पानी

Wed, 29 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
school
पीने का पानी बाहर से भरकर लाते छात्र - फोटो : ETAWAH
इटावा। बसरेहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत उनवा संतोषपुर के मजरा हिददपुरा में बने प्राथमिक स्कूल का भवन पूरी तरह से जर्जर है। स्कूल में पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। स्कूल का रसोइयां और बच्चे 400 मीटर दूर से पानी भरकर लाते हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में 50 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। अध्यापक उमाकांत ने बताया कि स्कूल का भवन जर्जर हालत में है। चारों तरफ दीवार पर और छत पर दरारें पड़ गईं हैं। दीवारों का प्लास्टर भी झड़ चुका है। बरसात में छत से पानी टपकता है। इस जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ाना बहुत जोखिम भरा है। उन्होंने बताया कि भवन की खिड़कियां भी टूटीं हैं, जिसकी वजह से बच्चों को ठंडी हवा लगती है। बच्चे सर्दी में कंपकंपाते रहते हैं। स्कूल की बोरिंग भी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी, प्रधान व सचिव से की जा चुकी है। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही स्कूल में दूसरी बोरिंग कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जल्द ही स्कूल की व्यवस्थाएं ठीक कराई जाएंगी।

स्कूल की दीवारों में आई दरारें

स्कूल की दीवारों में आई दरारें- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed